पाली से मनोज शर्मा।
पाली बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई। मतदान में कुल 335 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। चुनाव अधिकारी पंकज दवे ने बताया कि मतदान के पश्चात में 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें योगेन्द्र ओझा, जगदीश सिंह राजपुरोहित, रणजीत सागर, महिपाल सिंह चारण, अर्जुन कुमार राठौड़ व रूपेश बिस्सा ने सहयोग किया। मतगणना के बाद में उपाध्यक्ष पद पर मांगीलाल प्रजापत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मगराज सोनी से 13 वोटों से विजयी रहे, सचिव पद पर कमलेश दवे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चेतन चौहान से 19 वोटों से विजयी रहे। सहसचिव पद पर नौरतन चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार मेवाड़ा से 29 वोटों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर गिरधारीराम परमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किशोर से 91 वोटों से विजयी रहे तथा युवा प्रतिनिधि पद पर आशीष अरोड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र कुमार पटेल से 44 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

0 टिप्पणियाँ