सवाईमाधोपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। शादी की सवाई माधोपुर में तैयारियां चल रहीं हैं। शादी में फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां और क्रिकेटर भी शामिल होंगे। होटस सिक्स सेंसेस में विक्की कैट की वेडिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत भी काफी इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, डायरेक्टर करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, रितिक रोशन भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे। जबकि फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली के भी शादी में शामिल होने की खबर आ रही है। मेहमानों के रणथंभौर रोड स्थित एक बड़े होटल में ठहरने की खबर मिल रही है। सभी सितारे जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। शादी को लेकर सभी तैयारियां की जा रहीं हैं। आपको बता दे, कि सोमवार रात कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी राजस्थान पहुंच गए हैं। देर शाम तक कटरीना के परिवार वाले भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सवाई माधोपुर स्थित रिसोर्ट पहुंचे हैं।