करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला निर्वाचन अधिकाारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आमचुनाव जिला परिषद एवं पंचायती राज चुनाव 2021 के अन्तर्गत करौली जिले की पंचायत समिति मासलपुर, सपोटरा, मंडरायल प्रथम चरण  के लिए 11 दिसम्बर, हिण्डौन, श्रीमहावीरजी व करौली के लिए द्वितीय चरण के लिए 14 दिसम्बर एवं टोडाभीम व नादौती के लिए 17 दिसम्बर को प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों को मतदान संम्पन्न कराने के लिए एवं सामग्री वितरण करने के लिए छः काउंटर राजकीय महाविद्यालय करौली में बनाये जायेंगे। सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पंचायत समिति वार प्रत्येक काउंटर पर बैनर का डिसप्ले प्रभारी अधिकारी सामान्य व्यवस्था द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि काउंटर नम्बर एक के प्रभारी अधिकारी कोषाधिकारी, दो के जिला रसद अधिकारी, काउंटर नं तीन के, परियोजना अधिकारी लेखा जिला परिषद, काउंटर नं चार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी, काउंटर नं पांच के, महानरेगा के अधिषासी अभियंता, काउंटर नं छः के न्याय अनुभाग  अधिकारी को प्रभारी अधिकाारी बनाया गया है।

ईवीएम तैयारी के समय अभ्यर्थी रहेंगे उपस्थित।
करौली रिर्टनिंग अधिकारी धीरेंन्द्र सिंह ने पंचायत समिति करौली के पंचायत समिति सदस्य के मतदान के लिए 8 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से राजकीय महाविद्यालय करौली में ईवीएम तैयार की जायेंगी ईवीएम तैयारी के समय अभ्यर्थी या उनके द्वारा निर्वाचित अभिकर्ता से उपस्थित होने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।