सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित विजयश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मन्दिर में गुरूवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ,नगर परिषद सभापति विमलचंद महावर मौजूद रहे।जिन्होंने गरीब एंव निशक्तजनों को कम्बल वितरित किये । विजयश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी गरीब एंव निशक्तजनों कम्बल वितरित किये गए है ,इस दौरान  201 लोगो को कम्बल वितरित किये गए है। इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब एंव निशक्तजनों को कम्बल वितरण कर विजयश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर द्वारा परमार्थ का कार्य किया गया है । विधायक ने इसे लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।