जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर मे 5 दिन पहले पुलिस कस्टडी में बदमाश की गोली मारकर हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में 2 शूटर बंदी सुरेश सिंह पर फायरिंग करते दिख रहे हैं। शहर के सबसे बिजी चौराहे पर हुई इस घटना में सुरेश को गोलियों से भून दिया गया था। उसे कुल 5 गोलियां लगी थी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले शूटर फरार हो गए। फुटेज में दिख रहा है कि शूटर बंदी के नजदीक आकर पीठ पर बंदूक लगाकर आराम से गोलियां चला रहे हैं। शूटर ने दौड़ते हुए भी एक फायर किया। जो दूसरी ओर एक्साइड बैटरी की दुकान पर कांच के गेट में जा लगा। अचानक हुई फायरिंग में पुलिस कुछ भी नहीं समझ पाई। एक पुलिसकर्मी शूटर के पीछे भागा, लेकिन पकड़ नहीं पाया।

ये था पूरा मामला।
जोधपुर में 18 दिसंबर को भाटी चौराहे पर शाम 4:45 बजे पर हुए बंदी सुरेश सिंह की दो शूटर ने पुलिस की कस्टडी में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पाली के मनिहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर जबर सिंह राजपूत को पहले ही दिन संदेह के आधार पर गिरफ्त में ले लिया।