सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में गुरूवार को रीट अभ्यर्थियों ने रिट भर्ती परीक्षा 2021 में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । रिट अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 31 हजार पदों के लिए 26  सितम्बर 2021 को आयोजित रिट परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसकी घोषणा 24 दिसम्बर 2019 को की गई थी। घोषणा के अनुसार रिट परीक्षा 2020 में आयोजित की जानी थी। लेकिन कोविड महामारी के कारण रिट परीक्षा लंबे अंतराल तक लंबित रही । जिसके कारण रिट अभ्यर्थियों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी हो गई । वही इस दौरान हजारों की संख्या में पदोन्नति एंव सेवानिवृति के कारण सैंकड़ो पद भी रिक्त हो गए । शाला दर्पण के अनुसार करीब 55 हजार पद रिक्त है। जबकि 26 सितम्बर को आयोजित की गई रिट परीक्षा महज 31 हजार पदों के लिए ही आयोजित की गई है । जिसे बढ़ाकर 50 हजार पद किये जायें। रिट अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुवे सरकार से 31 हजार पदों को बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग की है।