उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जहा एक होटल व्यवसाई ने गोली मारकर अपनी हत्या कर ली। व्यवसाई ने होटल के कमरे में खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। मृतक के शव के पास से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। घटना की सूचना मिलने के साथ ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार व्यवसाई ने एक कमरे में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम अनिल पुरोहित बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली होटल में सेकंड फ्लोर पर होटल मालिक ने सुसाइड करने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के बाद शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

0 टिप्पणियाँ