सवाईमाधोपुर हेमेंद्र शर्मा।
फ़िल्म सेलिब्रिटी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। इसके लिए स्वीट कपल्स की ओर से डेको इवेंट कंपनी कुछ निर्देश दिये गये है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की ओर से होटल में आर्टिफिशियल डेकोरेशन की मनाही की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही होटल के ओरिजनल लुक यानि हेरिटेज लुक में ही शादी करना चाहते है। कपल्स की ओर से इसके इंवेंट कंपनी को निर्देश दिए गये है कि होटल में किसी भी तरह की कोई आर्टिफिशियल डेकोरेशन नहीं करने के निर्देश दिए गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल के बाहर गेट पर चार सुपर लू लगाए जाएगे। होटल के एक गेट पर 25x35 के दो टेंट भी लगाए गये है। विक्की कैटरीना की शादी के कार्यक्रम के दौरान फार्ट के परकोटे पर बाउंसर भी तैनात रहेगे। यह बाउंसर शादी के दौरान ड्रोन से कोई फोटो केप्चर नहीं कर ले, इस पर पूरी नजर बनाए रखेगे। शादी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए बांउसर चौथ का बरवाड़ा पहुंच चुके है। सभी बाउंसरो को चौथ का बरवाड़ा की मीणा धर्मशाला में रुकवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल गेस्टों के खाने के लिए बनाए गए मेन्यू में वेस्टर्न कुजीन शामिल किया गया है। जिसमें पेरीपेरी पनीर, टॉर्टिला वेफर्स, स्पिनच कॉर्न,काल स्लो सैलेड, ब्रोकली सैलेड, टोफू सैलेड को शामिल किया गया। इंवेट कंपनी को कैटरीना और विक्की कौशल की ओर से मेन्यू में वेस्टर्न कुजीन के निर्देश मिलने के बाद इंवेट कंपनी की ओर से वेस्टर्न कुजीन शेप को हायर किया गया है। शेप की ओर से इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार विक्की कौशल कैटरीना कैफ के स्पेशल गेस्टों को पिकअप और ड्राप के लिए लग्जरी कारों पार्किग के लिए माकूल इंतजाम किए गए है। शादी में शिरकत करने वाले 120 गेस्टों की लग्जरी कारों के लिए बैलेट पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर कारों की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए जाएगे।

0 टिप्पणियाँ