जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बादल बरसे है। मौसम विभाग ने पहले ही 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई थी।आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 26 से 28 दिसंबर तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। रविवार को दिनभर आसमान में धुंध और बादल छाए रहे। शाम होते-होते कई इलाकों में बूंदा-बांदी ने ठिठुरन को बढ़ा दिया।मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर के बीच जयपुर के अलावा दौसा, अलवर सीकर, नागौर, झुंझुनू,करौली समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के बाद राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ