उदयपुर से भगवान प्रजापत।
जवाबदेही कानून पास करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में निकाली जा रही जवाबदेही यात्रा बुधवार को उदयपुर पहुंची। यात्रा के लोगों ने जवाबदेही कानून के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी घोषणा पत्र में जवाबदेही कानून पास करने करने बात कही थी लेकिन 3 साल गुजरने जाने के बावजूद अभी तक कानून पास नहीं किया गया। बीओसीडब्ल्यू की योजनाओं के लाभ समय पर न देने और आवेदनों को अकारण लम्बित रखने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी मजदूरों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवाबदेही कानून पास करने की मांग को लेकर यह यात्रा 33 जिलों में जाएगी। इस यात्रा का संयोजन सूचना एवं रोज़गार अधिकार अभियान राजस्थान ( एस आर अभियान) कर रहा है जो लगभग 80 सामाजिक आंदोलनों, अभियानों और संगठनों का समूह है। यह यात्रा 2 फरवरी को जयपुर पहुंचेगी जहां पर विशाल आमसभा होगी और उसके बाद सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। यह धरना तब तक दिया जाएगा जब सरकार हमारी मांगों को सुन नहीं ले।
मोहता पार्क में हुआ सभा का आयोजन।
जवाबदेही यात्रा के शहर में पहुंचने के बाद मोहता पार्क मे सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जवाबदेही कानून के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जवाबदेही यात्रा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस कानून के बाद बनने के बाद सभी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर कानून बनने के बाद उसको कढ़ाई से अमल में लाया जा सकता हैं। लेकिन ऐसा लगता हैं कि सरकार की मंशा इस कानून को पास करने की नही हैं। तीन साल का समय बीत जाने के बाद भी इस पर चर्चा नही करना सरकार की मंशा को स्पष्ट करता हैं।

0 टिप्पणियाँ