श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप श्रीगंगानगर जिले में उद्योग विकसित करने के लिये अधिक से अधिक इन्वेस्ट हो, इसको लेकर इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2022 का आयोजन किया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले में उद्योग लगाने के लिये जिले के उद्यमी, राज्य के, हरियाणा, पंजाब तथा एनआरआई भी उद्योग लगाकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले। जिला कलक्टर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2022 को लेकर उद्यमियों के साथ बैठक व पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से उद्योग विकसित करने के लिये लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। आगामी 7 जनवरी को जिला गंगानगर में इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2022 का आयोजन किया जायेगा। उद्योग अधिकारियों द्वारा उद्यमियों से सम्पर्क करने पर सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। जिले में लगभग 1200 करोड़ के इन्वेस्ट को लक्ष्य मानते हुए कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 1 हजार करोड़ रूपये के इन्वेस्ट की जानकारी मिली है तथा उद्यमी रूचि दिखा रहे है।जिला कलक्टर ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में एग्रो इंडस्ट्री की विपुल संभावनाएं है क्योंकि यह जिला कृषि पर आधारित है। इसके अलावा इथोनोल तथा अन्य यूनिट लगाने पर उद्यमियों ने रूचि प्रदर्शित की है। जिला कलक्टर ने कहा कि इन्वेस्टमेंट सम्मिट 2022 सफल रहे, इसको लेकर सभी तरह के प्रयास अधिकारियों द्वारा किये जा रहे है।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पंवार, न्यास सचिव डॉ. हरितिमा, उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पामुल, रिको से सीनियर क्षेत्रीय अधिकारी विनोद, अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी राजेन्द्र सिंह, डीएसओ राकेश सोनी, सीडीईओ हंसराज यादव सहित शहर के प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ