सवाई माधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में अनियमितताएं रुकने का नाम नही ले रही है। रणथंभौर में विगत दिनों रात के समय का टाइगर का वीडियो सामने आने बाद अब वन चौकी में डीजे पार्टी होने का मामला सामने आया है। रणथम्भौर की फलोदी रेंज के नाका नीम चौकी में डीजे पार्टी करने का मामला सामने आया है।
नाका वनपाल नीम चौकी सीमा मीणा ओर से आयोजित इस पार्टी में कार्यालय वनपाल नीम चौकी को इस तरह सजाया गया। जैसे यह प्राइवेट बिल्डिग है। इसी के साथ यहां पार्टी में डीजे भी बजाया गया। नियम के अनुसार डीजे रात में 10 बजे तक बजाया जाता है। जबकि यहां पर रात में दस बजे के बाद भी डीजे चलाया गया। जहां डीजे पर देर रात तक जमकर वनकर्मी थिरके। इस दौरान वन विभाग के कई बड़े वनाधिकारी भी मौजूद रहे। वन विभाग के नियमानुसार टाइगर विचरण के एक हजार मीटर तक किसी भी तरह का हाई साउंड बजाना अपराध है। जबकि इन नियमों को ताक में रखकर वन विभाग की ओर से नीम चौकी पर देर रात तक डीजे बजाया गया। अब ऐसे में लोगों का कहना है कि नियम आम लोगो पर ही लागू होते है। जबकि वनाधिकारी आए दिन नियमों को तोड़ते नजर आते है। मामले को लेकर रणथंभौर का कोई भी वनाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है । जब जिम्मेदार ही जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ेगे तो रणथम्भौर में व्यवस्थाओं का खराब होना लाजमी है।

0 टिप्पणियाँ