सवाई माधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव आज दूसरे दिन भी सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत चिरंजीवी शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा शिविर का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने प्रत्येक स्टाल पर पहुंच कर के चिकित्सकों से वार्ता की ।शिविर का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री ने शिविर में न सिर्फ आई टेस्ट बल्कि ब्लड टेस्ट के माध्यम से अपने शुगर की जांच भी करवाई। शिविर में कॉविड 19 के तहत वैक्सीनेशन की प्रगति भी प्रभारी मंत्री द्वारा जांची गई।
 इस अवसर पर यूपीएससी की व्यवस्थाओं का भी प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया ।यूपीएससी की बेहतरीन व्यवस्थाओं को देखकर प्रभारी मंत्री ने इंचार्ज संदीप शर्मा तथा सीएमएचओ डॉ तेजराम मीणा की तारीफ भी की। इस अवसर पर यूपीएससी की छत की मरम्मत के लिए नगर परिषद आयुक्त को मौके पर ही बुलाकर 4 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की भी घोषणा की। इस मौके पर यूपीएससी में ही सरकार के 3 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन भी रखा गया। जहां प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान 3 साल की उपलब्धियों का खूब बखान किया। लेकिन इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा दागे गए सवालों का संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दे सके।