सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले में विगत तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मावठ होने से जहाँ फसलों को जीवनदान मिला है वही कड़ाके की ठंड ने लोगो की धूजणी छुड़ा दी है। सर्द हवाओं के कारण आमजन जीवन अस्त व्यस्त है । घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले रखा है ,कड़ाके की ठंड से लोगो की दिनचर्या खासा प्रभावित है। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लेने को मजबूर है। वही गर्म पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे है।
 घने कोहरे से विजीवलटी घटकर 30 से 40 मीटर रह गई है। ऐसे में वाहन चालकों को दिन के समय भी वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। घना कोहरा होने से यातायात खासा प्रभावित है। मावठ सफलो के लिए अमृत साबित होगी जिसके चलते किसानो के चहरे पर खुशी साफ झलक रही है। कड़ाके की ठंड ने लोगो की धूजणी छुड़ा रखी है। जिसके चलते कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है।