सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के उपखंड मुख्यालय बौंली के निवाई रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।समीपस्थ लोगों की सूचना पर जब पीड़ित दुकानदार कार्तिक पारीक ने दुकान खोली तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
पीड़ित दुकानदार के मुताबिक बुधवार तड़के आसपास के लोगों ने जब उसे घटना की जानकारी दी तब वह मौके पर पहुंचा। दुकान खोलने तक दुकान का सारा फर्नीचर,लगभग 50 मोबाइल,मोबाइल से जुडे सामान,उपकरण आदि आग की जद में आने से खाक हो चुके थे।
प्रथम दृष्टया इनवर्टर की बैटरी ब्लास्टिंग को आगजनी की मुख्य वजह माना जा रहा है।दुकानदार की माने तो आगजनी में 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है।बहरहाल पीड़ित दुकानदार ने घटना को लेकर बौंली थाना पर रिपोर्ट सौंपी है।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी और पीड़ित दुकानदार को ढ़ाढस बंधाया।

0 टिप्पणियाँ