करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार द्वारा जिले की 8 पंचायत समिति सदस्य, एवं जिला परिषद सदस्य का चुनाव 12 दिसंबर, 15 दिसंबर, 18 दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 21 दिसंबर को मतगणना हुई, 23 दिसंबर गुरुवार को जिला प्रमुख एवं प्रधान, 24 दिसंबर शुक्रवार को उपजिला प्रमुख एवं उप प्रधान का दौर समाप्त हो गया।
जिले में कांग्रेस से निर्विरोध जिला प्रमुख, एवं 6 प्रधान, भाजपा के 2 प्रधान बने।
करौली में जिला प्रमुख पद पर एससी महिला सीट रिजर्व थी। यहां कांग्रेस की शिमला देवी को निर्विरोध जिला प्रमुख बनाया गया है। जिले की 8 सीट पर प्रधान के चुनाव संपन्न हुए हैं। मंडरायल, करौली, हिंडौन और श्रीमहावीरजी, टोडाभीम में प्रधान की सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं
मासलपुर पंचायत समिति भाजपा की रामपति देवी प्रधान बनी हैं। सपोटरा पंचायत समिति से भाजपा की कमली देवी, करौली पंचायत समिति से कांग्रेस की हुकम बाई, मंडरायल प्रधान पद पर कांग्रेस की गीता देवी और श्रीमहावीरजी में कांग्रेस की राजकुमारी निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं। टोडाभीम से कांग्रेस की कल्पना मीना, नादौती से भाजपा से कांग्रेस मे शामिल हुई गरीमा गुर्जर, हिंडौन से कांग्रेस के विनोद कुमार जाटव प्रधान बने।
उपजिला प्रमुख, उप प्रधान पद पर 8 सीट में से 7 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा
करौली कांग्रेस से निर्विरोध उपजिला प्रमुख रमेशी देवी, कांग्रेस से आशा माली उप प्रधान, मण्डरायल से कांग्रेस से शिवसिंह, हिंडौन कांग्रेस से श्रवण लाल , टोडाभीम कांग्रेस से बत्तू लाल गुर्जर, नादौती कांग्रेस से केसूला देवी, श्री महावीर जी कांग्रेस से इंद्राज गुर्जर, सपोटरा कांग्रेस से कमलेशी देवी, मासलपुर भाजपा से राजकुमारी जादौन बनी उपप्रधान।
आपको बता दें कि 24 दिसंबर शुक्रवार को पंचायत चुनाव संपन्न हो गए इस दौरान उपखंड पर उप जिला कलेक्टर एवं जिला मुख्यालय पर निर्वाचन जिला अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, एवं प्रधान, उप प्रधान बने प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन के पुख्ता के इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ