जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 26, 27 एवं 28 दिसम्बर को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का जयपुर में आयोजन किया जा रहा है। जिसके कारण 27, 28 एवं 29 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर मंत्रीमण्डल के सदस्यों द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। अब अगली जनसुनवाई 3 जनवरी, 2022 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर पर होगी।राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेसी नेता तैयारियां मे जुटे हुए है। इस प्रशिक्षण शिविर मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे कांग्रेसी विजयी मंत्र फूंकेगे।