जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की और रीट मे पद बढाने की मांग की। इस पर सचिन पायलट ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे। बेरोजगारों ने बताया कि रीट भर्ती-2021 में पदों की संख्या बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदेशभर के 70 से ज्यादा विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्र लिखकर पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग की है। अब उन्होंने सचिन पायलट से इस संबंध में मुलाकात की है।युवाओं ने बताया कि पायलट ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे। इस साल 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन बेरोजगारों का कहना है कि यह भर्ती तीन साल के इंतजार के बाद आई है और शिक्षा विभाग में 55 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। इसलिए अब इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 50 हजार की जानी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ