बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात को किराए की एक बोलेरो गाडी बंदूक की नोंक पर लूटने की घटना को अंजाम दिया है। सुचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को बाड़मेर से बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी जैसलमेर के लिए किराए पर ली और जिले के बोथिया गांव की सरहद के पास हाईवे पर ड्राइवर मदनसिंह को पिस्तौल के बल मारपीट कर बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।