धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपुर जिले के दौरे पर पहुंचे जिला प्रभारी एवं खेल मंत्री अशोक चांदना ने कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना जनसंपर्क कार्यालय में प्रदेश सरकार की उपलब्धि विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने जिला दर्शन पुस्तिका का भी विमोचन किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। दरअसल गहलोत सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जिला प्रभारी एवं खेल मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बेरोजगारी के मसले पर केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 8 साल पहले देश के हालात बहुत अच्छे रहे थे। राजस्थान प्रदेश देश के बड़े प्रदेशों में दखल रखता है। इसलिए बेरोजगारी का आंकड़ा सबसे अधिक है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा गलत तरीके से नोटबंदी और जीएसटी लागू की गई। जिसके कारण राजस्थान समेत पूरे देश में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। देश के बैंक पूरी तरह से क्रश हो चुके हैं। उधर प्राइवेट सेक्टर भी धराशाई हो रहा है।उन्होंने कहा व्यापार के लिए बड़ी पूंजी की आवश्यकता होती है। जिसके के लिए बैंक की ओर से मदद की जाती है लेकिन वर्तमान परिस्थिति में बैंक पूरी तरह से टूट चुकी है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हालात ऐसे बन गए हैं कि 5 करोड़ तक का लोन देने की बैंक की हिम्मत नहीं रही है। उन्होंने कहा देश के बड़े-बड़े कारोबारी पैसा इकट्ठा कर विदेशों में जाकर व्यापार के लिए इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी का असर आज के दौर में देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा राजस्थान सरकार कारोबारियों को लेकर गंभीर है। राजस्थान प्रदेश में हालात अब ठीक बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा उद्योगपतियों को बुलाकर धौलपुर में भी रोजगार के अवसर खोले जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ