कोटा से हंसपाल यादव।
कोटा इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 3 में शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। एक के बाद एक दमकल शहर में दौड़ती रही। थर्मल, डीसीएम सहित निगम की दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही । निगम के सीएफओ दीपक राजौरा, एएफओ देवेंद्र गौतम भी मौके पर पहुंचे करीब 6 दमकल की गाड़ियां मौके पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग सुबह 8 बजे करीब लगी। शॉट सर्किट होने से ऑयल टैंक में आग लगी। फैक्ट्री में दवाई बनाने का केमिकल था। जो विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। आग लगने से 50 से 60 करोड़ का नुकसान का अनुमान है। काफी देर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस व प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुँचे।
आसपास के इलाकों को खाली करवाया गया। 14 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने जयपुर से ही सीधे फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर दिया है तथा इसकी जांच कराने के आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निजी बिजली कंपनी केईडीएल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

0 टिप्पणियाँ