सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में यातायात नियमों की पालना को लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत शुक्रवार को पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय के हम्मीर सर्किल पर यातायात नियमों की पालना को लेकर वाहन चालकों से समझाइस की गई।इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने की अपील की गई । 
पुलिस उपधीक्षक दीपक गर्ग ने बताया जिला मुख्यालय सहित जिले भर में पुलिस द्वारा यातायात नियमो की पालना को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आज वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर समझाइस की गई है । शनिवार से पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस उपाधिक्षक ने वाहन चालकों से हेलमेंट लगने, सीट बेल्ड लगाने सहित सभी यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।