जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में फिर से 39 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक मामले जयपुर में सामने आए हैं। राजधानी जयपुर में 17 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर में तीन, अलवर में तीन, बाड़मेर में एक, भीलवाड़ा में दो, बीकानेर में चार, जैसलमेर में एक, झुंझुनूं में दो, प्रतापगढ़ में दो, सीकर में दो, उदयपुर में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन नये केंसो के मिलने के बाद प्रदेश मे कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 245 पर पहुंच गई है और 12 मरीज रिकवर हुए है। राजस्थान प्रदेश में अब तक कोरोना से 8961 मौतें हो चुकी हैं और 955331 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 946125 मरीज रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में बुधवार को 19 पॉजिटिव मरीज मिले थे। इस तरह से पिछले 24 घंटों में मरीजों की संख्या गुरुवार को बढ़कर दोगुनी हो गई।