बूंदी ब्यूरो रिपोर्ट।
बूंदी जिले के बसोली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी का शव मिला है। जिससे इलाके मे हडकंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया किशोरी की हत्या होना स्वीकार किया है। मामले में रेप की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस ने इसको लेकर पुष्टि नहीं की है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एमएसल की टीम को बुलाया गया है। आज मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हिंडोली पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को यानी आज मेडिकल बोर्ड से किशोरी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।