जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान चार जिलों बारां, करौली, गंगानगर और कोटा के पंचायती राज चुनाव के नतीजों के साथ ही राजस्थान के 33 जिलों के पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बारां, करौली और गंगानगर में जिला प्रमुख की सीट पर कब्जा जमा लिया है तो वहीं भाजपा सिर्फ कोटा में ही जिला प्रमुख की सीट बचा पाई। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भाजपा को बारां जिले में मंत्री प्रमोद जैन भाया की रणनीति से मात खानी पड़ गई और भाजपा के ही क्रॉस वोट से मंत्री की पत्नी उर्मिला जैन जिला प्रमुख बन गई हैं। आपको बता दे,कि जिला प्रमुख चुनाव में बारां से कांग्रेस की उर्मिला जैन गंगानगर से कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा और करौली से कांग्रेस की शिमला देवी जिला प्रमुख बनी हैं। वहीं भाजपा को केवल कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल की जीत से ही संतोष करना पड़ा है। करौली मे पंचायत राज मंत्री रमेशचंद्र मीना की रणनीति काम आयी है। मंत्री रमेश ने करौली जिले मे लगातार अपना दबदबा कायम करते हुए शिमला बैरवा को निर्विरोध निर्वाचित करवाया है। इससे पहले मंत्री रमेश के भाई अभय मीना कांग्रेस से जिला प्रमुख रह चुके है। उस चुनाव मे भी रमेशचंद्र मीना की अहम भूमिका रही थी।
सीएम गहलोत ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख और प्रधान को दी बधाई।
चार जिलो मे से तीन जिला परिषदों मे कांग्रेस का जिला प्रमुख बनने और 30 मे से 19 पंचायत समिति मे कांग्रेस का प्रधान बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि 4 जिलों में हुए पंचायतीराज चुनावों में 4 में से 3 जिला परिषदों में जिला प्रमुख एवं 30 में से 19 पंचायत समितियों में प्रधान कांग्रेस के बने हैं। यह जनता का कांग्रेस सरकार पर भरोसे का प्रतीक है। सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों एवं प्रधानों को बधाई और शुभकामनाएं तथा जनता का आभार।

0 टिप्पणियाँ