बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश के शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों में लेवल वन और लेवल टू के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 31 हजार पदों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी। जारी विज्ञप्ति में लेवल प्रथम में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 11,500, अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3,500 पदों सहित कुल 15,000 पदों का वर्गीकरण किया गया है। वहीं, Level-2 में 13,420 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2,580 पदों का निर्धारण करते हुए 16,000 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई। शिक्षा निदेशक कानाराम की ओर से जारी विज्ञप्ति में 10 जनवरी से 9 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।आपको बता दें, कि रीट की परीक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसका परिणाम जारी कर दिया था और अभ्यर्थियों को अंकतालिका भी मिल गई। लेकिन अब रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करेंगे और उसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ