जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सरकारी निवास पर शुक्रवार रात को शमसेर खान भालू के नेतृत्व में आए पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी एवं मदरसा पैराटीचर्स के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। 
उन्होंने धरना दे रहे पैराटीचर और शिक्षाकर्मी तथा मदरसा पैरा टीचर को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इन सभी की समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम गहलोत के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी, रफीक मोहम्मद और वाजिद अली खान मौजूद है।