सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय सहित जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर तेजराम मीना से जिले में ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता,ऑक्सीजन रेगुलेटर ,ऑक्सीजन कन्सनट्रेंटर सहित आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए । साथ ही सीएचसी व पीएचसी स्तर पर समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए । सीएमएचओ कार्यालय के निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे ,जहाँ उन्होंने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और पीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। 
साथ ही जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई की लाइन डाले जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। जिला अस्पताल के बाद जिला कलेक्टर कुंडेरा पहुंचे जहाँ उन्होंने कुंडेरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।