जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से मुताबिक होते हुए कहा कि जो पार्टी के सिद्धांत है , उन सिद्धांतों की पालना करना हमारा दायित्व है। उसी दायित्व को निर्वहन करते हुए हमने अपना इस्तीफा दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया गया होगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरीके से अपने पिछले 3 साल में कामकाज किया उस कामकाज के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे और जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे। 2023 में सरकार फिर से कांग्रेस की बने इसको लेकर एकजुट होकर काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा की 3 कृषि कानून बीजेपी सरकार लेकर आई। उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए लेकर आए। अब किसान जीता, मोदी सरकार का अहंकार हारा। उन्होंने शहीद किसानों को भी नमन करते हुए कहा कि, जो इस किसान आंदोलन में शहीद हुए मै उनको नमन करता हूँ। अभी भी मोदी सरकार की मंशा पर भरोसा नहीं। मोदी सरकार लिखित में आदेश जारी करें।
शुक्रवार को दिया तीन मंत्रियों ने इस्तीफा।
आपको बता दे, कि शुक्रवार 19 नवम्बर 2021 को सीएम अशोक गहलोत को कैबिनेट के तीन मंत्रियों गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की। इसकी पुष्टि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने की है।

0 टिप्पणियाँ