ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के टोडा मीणा गांव में स्थित श्री गोपाल मंदिर के महंत स्वर्गीय राजेश दास जी लाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी मुकेश दास महाराज की चादर पोशी रस्म आयोजित की गई।
शनिवार शाम को आयोजित इस रस्म में त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर श्री राम रिछपाल जी महाराज, बांग्ला धाम पीठ गठवाडी के श्री बाबो दास जी महाराज, आचार्य जाली पीठ श्री हरिदास जी महाराज और हरण्या
पीठ धाम के श्री हरिदास जी महाराज ने स्वर्गीय स्वर्गीय राजेश दास जी लाटा महाराज के उत्तराधिकारी को चादर ओढ़ा कर उन्हें महंत की उपाधि प्रदान की।
इसके अलावा गोनेर मंदिर के महंत और जयपुर के किशनपोल बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर के महंत कैलाश गौड़ की ओर से भी उत्तराधिकारी महंत मुकेश दास जी लाटा को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मीणा समाज के साथ ही टोडा मीणा गांव के नवयुवक मंडल की ओर से टोडेश्वर महादेव के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के लगभग 10 गांवों के सहयोग से हुए इस भंडारे में देर रात तक हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई ।

0 टिप्पणियाँ