जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सैनिक कल्याण राज्य मंत्री बनते ही राजेंद्र गुढ़ा ने एक विवादित बयान दिया है। दरअसल मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मंत्री गुढ़ा से लोगों ने खराब सड़कों की शिकायत की, तो उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से कहा कि मेरे गांव में कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बननी चाहिए। सैनिक कल्याण राज्यमंत्री गुढ़ा ने अधिकारी एनके जोशी से कहा कि सड़क बननी चाहिए, हेमा मालिनी के गाल जैसी। फिर खुद ही बोले कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई है। उन्होंने जनता से पूछा कि आजकल कौन सी एक्ट्रेस है, इस पर वहां मौजूद लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया, तो उन्होंने कहा कि कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क मेरे क्षेत्र में बनना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ