करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया आज करौली दौरे पर रहे उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर अध्यक्षता की। साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।इस दौरान जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एएसपी प्रकाश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व सासंद राजौरिया ने करौली सर्किट हाउस में दूरसंचार सलाहकार समति सवाई माधोपुर की आयोजित बैंठक की अध्यक्षता की एवं खंडार सवाई माधोपुर क्षेत्र के प्रथम पीडीओ पब्लिक डाटा आफिस का वर्चुअल उद्घाटन किया। सांसद डा. मनोज राजोरिया ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्व. देवेन्द्र चतुर्वेदी के घर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी ।
 भारतीय जनता पार्टी के ही युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. रंजन मुखर्जी के भी घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रकट कर ढाढस बंधाया। सांसद डा. मनोज राजोरिया ने करौली में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शहर करौली में राशन वितरण किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमेश राजोरिया साथ मे मौजूद रहे।