चित्तौड़गढ गोपाल चतुर्वेदी।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपनी तीन दिवसीय मेवाड़ दर्शन यात्रा को राजनीति से अलग बताते हुए इस छात्राओं को सिर्फ मेवाड़ के प्रसिद्ध देव दर्शन कार्यक्रम तक सीमित रखने का आह्वान किया है।वहीं वसुंधरा की साँवलियाजी पूरी यात्रा के दौरान अव्यवस्थाए देखने को मिली।
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी तीन दिवसीय मेवाड़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा स्थित मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी के दर्शन के साथ किया। इस अवसर पर सांवलियाजी में आयोजित एक स्वागत सभा में अपने संबोधन में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 2 वर्ष के कोरोना काल के बाद अब प्रदेश में स्थिति सुधर रही है। इसी के चलते अब इस मेवाड़ दर्शन यात्रा को माध्यम बनाकर मेवाड़ के सभी जिलों में स्थित प्रमुख देव स्थानों को चिन्हित कर दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया है l
इसी कड़ी में मंगलवार को इसकी शुरुआत श्रीसांवलिया जी के दर्शन के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को राजनीति से हटकर सिर्फ ईश्वर के दरबार में अपनी उपस्थिति देकर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहां की प्रदेशवासियों का जो प्यार विगत वर्षों में मिला है उसके लिए वे सदैव उनकी आभारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में प्रदेश कि कई परिवारों ने अपनों को खोया है उन सभी के साथ इस दुख की घड़ी में हम सभी हमेशा उनके साथ खड़े हैं। इस दोरान वसुंधरा राजे के सांवलिया जी दौरे में बड़ी अनियमितता देखने को मिली जिसमें भाजपाइयों और आमजन ने सेल्फी लेने के चक्कर में पूरे कार्यक्रम का मजा किरकिरा कर दिया। कुछ भाजपा नेता पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करते हुए दिखाई दिए।कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी,जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल,कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सहित भाजपा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने वसुंधरा का स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ