जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former की जयंती आज राजस्थान भर मे मनाई जा रही है। जयपुर में भी इस अवसर पर प्रियदर्शिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया और देश की महिलाओं को इंदिरा गांधी जैसी मजबूत बनने का संदेश दिया।  प्रियदर्शनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था की ओर से इंदिरा गांधी की जयंती पर इस मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में बियानी कॉलेज, कनोडिया कॉलेज भवानी निकेतन, सेंट्रल एकेडमी आदि कॉलेजों और स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। मैराथन विद्याधर नगर टीपीएस चौराहे से शुरू हुई और अलग-अलग रास्तों से होती हुई विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंची। सभी बालिकाओं ने 3 किलोमीटर की यह मैराथन पूरी की। इस मैराथन में शिरकत करने के लिए विधायक इंद्राज गुर्जर और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल भी पहुंची। विधायक इंद्राज गुर्जर ने कहा कि इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। आज महिलाओं को इंदिरा गांधी की तरह मजबूत बनने की आवश्यकता है और उन्हें पक्के इरादे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। संस्था की फाउंडर एवं आयोजक शशि गुप्ता ने कहा कि आज की नई युवा पीढ़ी में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। उन्हें देश की महान हस्तियों के बारे में जानकारी नहीं है। इंदिरा गांधी एक मजबूत महिला रही है और उन्हें आयरन लेडी कहा जाता है। इन बालिकाओं को इंदिरा गांधी की हस्ती से रूबरू कराने के लिए ही इस मैराथन का आयोजन किया गया।