झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा कस्बे में खाद के नाम पर किसानों के साथ ठगी करने के मामले का खुलासा करते हुए कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद के 480 कट्टे जब्त किये है।कृषि विभाग के उपनिदेशक रामकुमार वर्मा ने बताया कि संभागीय कृषि विस्तार अधिकारी के निर्देश पर खाद की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि विभाग की टीम ने शहर में थाने के सामने से मंडलोई कृषि सेवा केंद्र पर छापा मारा। जहाँ मध्यप्रदेश से लाकर सारथी गोल्ड नाम से डीएपी खाद किसानों को बेचा जा रहा है। उपनिदेशक ने बताया कि खाद की इस नाम की कोई कम्पनी नही है।डीलर के पास इस खाद को विक्रय करने का लाइसेंस भी नही है।कृषि विभाग ने जहां सारथी गोल्ड के खाद के बैग जमे हुए थे।
उस गोदाम से सारे बेग जब्त कर लिए है।जिसके सेंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। कृषि विभाग ने तो मान लिया की इस खाद को बेचने के लिए डीलर के पास कोई अनुज्ञा पत्र नही है। वही ये भी बताया कि सारथी गोल्ड नाम से कोई खाद की कंपनी नही है। इस बात से यह साफ हो गया है कि ये खाद पूरी तरह से नकली है। खाद विक्रेता पर हुई कार्यवाही से शहर में हड़कम मच गया।खाद व कीटनाशक की दुकानों पर आनन फानन में ताले लग गए।

0 टिप्पणियाँ