जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशासन गांवों के संग अभियान को प्रभावी बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री समूह समिति का गठन किया है।  जानकारी के मुताबिक मंत्री समूह की समिति में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को सदस्य बनाया है। जबकि राजस्व मंत्री रामलाल जाट को मंत्री समूह की समिति का समन्वयक बनाया गया है।यह मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान की समस्या करेंगे और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।