जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़कों के मामले में हेमा मालिनी और कैटरीना कैफ का नाम लेने पर नाराजगी जताने के बाद अब गृह सुरक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने यू टर्न लेते हुए कहा कि वे किसी फिल्म अभिनेत्री को अपमानित करने की दृष्टि से कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने तो अपने गांव की सड़क को अच्छी बनाने के लिए ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को उदाहरण देने के लिए यह बात कही थी। उल्लेखनीय हैं कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में कहा कि जब लालू यादव पटना की सड़क के लिए हेमा मालिनी के गानों का जिक्र करते हैं तो किसी को आपत्ति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी किसी भी महिला के प्रति अनादर नहीं किया है और ना ही भविष्य में करूंगा।उन्होंने कहा कि मुझे तो 20 साल हो गए कोई पिक्चर नहीं देखी ऐसे में फिल्म अभिनेत्रियों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सलाह पर ही मैंने तो सड़कें अच्छी बने इसके लिए ही कहा कि हेमा मालिनी तो बूढ़ी हो गई है अब तो कैटरीना कैफ अभिनेत्री के गालों जैसी बनाई जानी चाहिए। इसका मतलब यही था कि सड़कें मेरे विधानसभा क्षेत्र में अच्छी बने। उन्होंने कहा कि मैं 36 कोमो की महिलाओं की इज्जत करता हूं मेरे ऊपर किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।

0 टिप्पणियाँ