जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
दुनिया भर में जयपुर को ख्याति दिलाने वाले सांगानेरी हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग को बढ़ावा देने के लिए इसके काखानों के पंजीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कैम्प नाबार्ड,कंसोर्सियम फॉर इंडस्ट्री डवलपमेंट एंड अवेयरनेस द्वारा आयोजित किया गया। नाबार्ड से सीपी त्रिवेदी ने विभाग की योजनाओं एवं जीआई के बारे में दी जानकारी और लोगों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया।
सीडा से डॉ. रोहित जैन ने जीआई और पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। डीसी हैंडलूम से सहायक निदेशक शिव कुमार ने जीआई की आवश्यकता पर जोर दिया। MSME से दिनेश सोनी ने स्फूर्ति जैसे सीडीपी के बारे में जानकारी देकर उसका महत्त्व स्पष्ट किया। सीडा से सचिव प्रसून जैन ने जीआई उत्पादों के बारे में बताकर आभार जताया। इस कार्क्रम में नाबार्ड,सीडा,MSME,डीसी हैंडलूम,केलिको के करीब 200 आर्टिजंस मौजूद रहे। हैंड ब्लॉक दस्तकारों ने कार्क्रम के आयोजन की तारीफ़ की।

0 टिप्पणियाँ