जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने अंधविश्वासों एवं सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए दीन-दुखियों की सेवा का महान संदेश दिया। उनके उपदेशों में सभी के प्रति समान भाव रखने और मानव मात्र के कल्याण की कामना की गई है। उनकी शिक्षाएं वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हैं।मुख्यमंत्री ने आह्ववान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
गुरूनानक जयन्ती पर डॉ. जोशी की शुभकामनाएं।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने गुरूनानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

0 टिप्पणियाँ