जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
विश्व बाल दिवस 20 नंवबर को और इस दिवस की पूर्व संध्या 19 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा भवन पर नीली रोशनी की जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर बाल अधिकारों की जागरूकता के लिए विधानसभा पर नीली रोशनी होगी। यूनिसेफ द्वारा बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ‘गो ब्लू‘ अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व पोषण के लिए कार्य करता है।

0 टिप्पणियाँ