अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
अजमेर के किशनगढ़ से विधायक सुरेश टाक की कार नाहरपुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में सवार विधायक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसा गौवंश को बचाने के चक्कर हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस समय हुआ जब विधायक किशनगढ़ से नाथद्वारा जा रहे थे। हादसे के बाद सभी दूसरे वाहन से नाथद्वारा के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक कार गोवंश को बचाने के प्रयास में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई । विधायक की कार की दुर्घटना की खबर मिलते ही विधायक टाक के समर्थकों ने सुरेश टाक से फोन कर कुशलक्षेम पूछी। विधायक सुरेश टाक ने भी फेसबुक पर सभी को सकुशलता की जानकारी दी है। सुरेश टाक कुछ देर बाद दूसरे वाहन से श्रीनाथ जी के लिए रवाना हो गए।

0 टिप्पणियाँ