उदयपुर से भगवान प्रजापत।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेवाड़ वागड़ अंचल में देव दर्शन यात्रा पर आ रही है। वसुंधरा राजे के दौरे को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन पूर्व मंत्री यूनुस खान ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस दौरे को राजनीति से जोड़कर देखना कतई उचित नहीं है। उदयपुर पूर्व मंत्री यूनुस खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वसुंधरा राजे अपनी बहू की बीमारी के चलते घर से बाहर नहीं निकल पाई थी। लेकिन अब अपने पुराने साथियों के निधन के बाद उनके परिजनों को व्यक्तिश उपस्थित होकर संवेदनाएं प्रकट करने आ रही है और इस दौरान वे मेवाड़ और वागड़ के मंदिरों में भी दर्शन करेगी। यूनुस खान ने कहा कि वसुंधरा राजे के दौरे को राजनीति से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अपने साथियों के निधन पर संवेदना व्यक्त करना और भगवान के दर्शन करना राजनीति से नहीं जुड़ना चाहिए। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री 23 नवंबर से चित्तौड़गढ़ के सांवरिया जी तीर्थ यात्रा का आगाज करेगी। इस दौरान सांवलियाजी, त्रिपुरा सुंदरी, श्रीनाथजी, द्वारकाधीश जी, एकलिंग जी सहित कई मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही किरण माहेश्वरी, जीतमल खाट और गौतम मीणा के निधन पर उनके परिजनों को संवेदना व्यक्त करने भी जाएगी।