उदयपुर भगवान प्रजापत।
उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गयी। महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु पंवार और रौनक राज शक्तावत एक बार फिर आमने सामने हो गये। दरअसल कुछ समय पहले विज्ञान महाविद्यालय में केनोपी लगाने को लेकर दोनों की बीच बहस हो गयी थी और मामला मारपीट तक पहुंच गया था। उस समय भूपालपुरा थाना पुलिस ने केनोपी वहां से हटवाकर बाहर लगवाने के साथ - साथ मामले को शांत करवाया। सोमवार को परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु पंवार के कार के कांच तोड़ दिये। 
जिससे दोनों आमने- सामने हो गये। सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। हिमांशु पंवार ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।