चित्तौड़गढ़ गोपाल चतुर्वेदी।
रतलाम रेल मंडल के महाप्रबंधक अलोक कंसल कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था मे सुधार करने को लेकर भी विशेष प्रयास कर रही है और कोरोना काल में बंद की गई यात्री ट्रेनों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है l रतलाम रेल मंडल के महाप्रबंधक अलोक कंसल शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया और सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए महाप्रबंधक आलोक कंसल ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष तौर से कार्य कर रहा है। वही रेलवे के कमाई का मुख्य जरिया माल भाड़े मे बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेनों में विशेष तौर पर महिला यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बंद की गई यात्री गाड़ियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है और शीघ्र ही बंद की गई सभी यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेनों के शुरू किए जाने के बाद भी अभी तक यात्री भार बहुत ही कम है। लेकिन उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी ट्रेनों में यात्री भार बढ़ने लगेगा।चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई जा रही यात्री सुविधाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन रतलाम मंडल के बहुत ही अच्छे रेलवे स्टेशन के रूप में जाना पहचाना जाता है। इस स्टेशन पर साफ सफाई के साथ के मनोरम चित्रकारी भी की गई है। जो बाहर से आने वाले यात्रियों को अपनी और आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ज्ञात्री लिफ्ट, पूर्वी द्वार पर बने टिकट खिड़की सहित कई अन्य यात्री सुविधाओं को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उनके अन्य निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया। वही इस निरीक्षण के समय रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ