चित्तौड़गढ गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र सेंथी मे संचालित हो रहे उच्च माध्यमिक विद्यालय मे डी कंपनी उदयपुर एसडीआरएफ की ओर से विभिन्न तरह की प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को आपदा से बचाने के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी देते हुए डेमो दिखाकर कर जागृत किया गया l उपनगरीय क्षेत्र सेंथी मे संचालित हो रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं जिसमें भूकंप, बाढ़, बस व ट्रेन दुर्घटना सहित कई अन्य आपदाओं से निपटने के लिए संकट के समय किए जाने वाले बचाव करने के बारे में आईपीएस पंकज चौधरी के निर्देशन में कंपनी कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में डी कंपनी उदयपुर एसडीआरएफ के जवानों ने उपायों का डेमो दिखा जानकारी देकर जागृत किया l
इसके बारे में जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि पूरे राजस्थान में स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक किया जा रहा है l जिसमें कंपनी के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,शंभू सिंह चुंडावत के साथ टीम के अन्य सदस्यों ने बच्चों को डेमो कर इसकी जानकारी दी l वही कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल रेणु सोमानी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और मानव जनीत आपदाओं से निपटने के लिए स्कूल बालक-बालिकाओं को आज डी कंपनी उदयपुर एसडीआरएफ टीम ने डेमो कर जानकारी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा के समय बिना घबराए उसका सामना कर जरूरतमंदो की मदद कि जा सके l

0 टिप्पणियाँ