झालावाड़ हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ में शुक्रवार को भाजपा प्रभारी छगन माहुर के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय में हल्ला बोल प्रदर्शन किया और 3 वर्ष की असफलताओ को लेकर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन विधायक नरेन्द्र नागर, गोविंद रानीपुरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पूर्व सभी भाजपा कार्यकर्ता गढ़ परिसर में एकत्रित हुए, जहां प्रदेश सरकार के 3 वर्ष की असफलताओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।
इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में मिनी सचिवालय परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि बीते 3 वर्ष में प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली, पानी और बेरोजगारी को लेकर जनता त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगे और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

0 टिप्पणियाँ