बीजेपी की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हमला किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। जिससे विधायक को चोट आई है। दरअसल ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बीजेपी की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस के मुताबिक अमृता मेघवाल नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क घूम कर वापस लौट रही थी। तभी ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया। जिसके चलते उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और कान में चोट लगने से खून बहने लगा। वहीं हमलावर गाड़ी पर पथराव करने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद अमृता मेघवाल ने नजदीकी अस्पताल पहुंच प्राथमिक उपचार करवाया और फिर ट्रांसपोर्ट नगर थाने पहुंचे एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया है और बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई है। इधर घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता भी ट्रांसपोर्ट नगर थाने पहुंचे और घटनाक्रम को लेकर विरोध जताया।जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अमृता मेघवाल की कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। ऐसे में युवकों ने अमृता मेघवाल की गाड़ी का पीछा कर पथराव करने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ