सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।

सीकर जिले के खण्डेला पुलिस थाना इलाके के गांव फतेहपुरा भोमियांन के निवासी आरएसी के जवान घीसालाल जांगू ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जवान के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया जहा से शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नही लगा है। आपको बता दे, कि जवान घीसालाल जांगू दिल्ली आरएससी 11 वीं बटालियन दिल्ली में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। दीपावली की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। 6 बहनों में इकलौता भाई था। जवान घीसालाल जांगू की पत्नी भी सरकारी कर्मचारी है।थाना अधिकारी घासीराम ने बताया कि फतेहपुरा भोमियांन निवासी घीसालाल जांगू ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नही लग पाया। घासीलाल जांगू की पत्नी अध्यापक है। तीन साल पहले ही शादी हुई थी।