भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

भरतपुर में 7वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन दुराचार के आरोप स्पेशल जज विजिलेंस जितेंद्र गुलिया को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को न्यायाधीश के घर पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी जज को जेल भेज दिया। आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश करने से पहले उसका आरबीएम जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल होने के बाद आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 की न्यायाधीश रेखा चौधरी के समक्ष घर पर पेश किया गया। जहा पर न्यायाधीश रेखा चौधरी ने आरोपी जज जितेंद्र गुलिया को 15 दिन जेल भेजने के आदेश दे दिए। आरोपी जज को 15 दिन के बाद फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। फैसले के बाद आरोपी जज को भारी पुलिस जाब्ते के साथ जेल ले जाया गया। आपको बता दें, कि जज जितेंद्र गुलिया और दो लिपिक राहुल कटारा एवं अंशुल सोनी ने 7वीं कक्षा के बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद दोनों लिपिक फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपी जज जितेंद्र को न्यायालय ने 4 नवंबर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।