उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर शहर के समीप बड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मदन पंडित पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सोमवार को सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की हैं। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष माधव लाल अहीर के नेतृत्व मे सरपंच संघ के प्रतिनिधि कलेक्ट्री पहुंचे, जहां पर उन्होने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि बड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मदन पंडित पर दो आरोपियों ने धारधार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपियों ने मदन पंडित की गाडी में तोड़फोड़ कर दी। इस हमले के बाद अम्बामाता थाने में मामला दर्ज करवाया गया हैं। अहीर ने जिला पुलिस अधीक्षक से दोनों आरोपियो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही हैं। बड़ी ग्राम पंचायत क सरपंच मदन पंडित ने बताया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते कई बार देर रात को भी गुजरना पड़ता हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नही हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता हैं। 

कार्यवाही नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।
सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष माधवलाल अहीर ने बताया कि अम्बामाता थाने में दो दिन पूर्व मामला दर्ज करवाया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होने यह भी कहा कि पुलिस समय रहते कार्यवाही नही करती हैं तो सरपंच संघ की ओर से पूरे जिले में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार प्रशासन की होगी।